
राहत वितरण के साथ दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगो की भी मदद कर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है कुमार गौरव।
दरभंगा: आपदा के समय राहत वितरण यदि सरकार के स्तर पर हो तो प्रक्रियाओं की जटिलता को हल करके शुरू करने में समय लगता ही है। पर कुछ जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता यथासंभव अपनी सक्रियता भी दिखाते हैं।
ऐसे में लॉक डाउन के दौरान एक ऐसे युवा समाजसेवी डॉ0 कुमार गौरव, जो किसी प्रतिनिधित्व पद पर न रहते हुए भी अपने क्षेत्र के लोगो केलिए मदद नही कर रहे, बल्कि दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों की मदद करके भी उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। देवघर समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजद नेता डॉ0 कुमार गौरव ने लॉक डाउन के दौरान हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जहां राहत सामग्री बंटवाया, वहीं दूसरे प्रदेशों में फंसे दरभंगा के लोगो के खाते में पैसे भेजकर उनकी मदद भी की। इसकेलिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा भी लिया। बाहर फंसे जरूरतमंदों से उनका एकाउंट नम्बर लिया और सीधे राशि भेजकर उनलोगों की मदद कर रहे हैं। इतना ही नही, उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक के माध्यम से 11000/- की सहायता राशि भी प्रदान किया।
निश्चित रूप से समाज के सामर्थ्यवान लोगो केलिए डॉ0
कुमार की सेवा भावना एक उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत हुआ है। इससे कहीं न कहीं इस संदेश का भी प्रसार अवश्य हुआ है कि समाज के सामर्थ्यवान लोगो को आपदा के समय आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें।

