
आपदा में कार्यक्षेत्र के साथ अपने गृह क्षेत्र के जरूरतमंदों की सेवा में भी लगे हैं अमरनाथ गामी।
दरभंगा: अपने बेबाक अंदाज और सोशल मीडिया में खुल बातों को रखने केलिए चर्चित हायाघाट के जदयू विधायक कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉक डाउन में जनप्रतिनिधि के रूप में जहां अपने क्षेत्र केलिए सहयोग दिया, वहीं अपने गृह क्षेत्र दरभंगा शहर के जरूरतमंद लोगो की मदद में भी पीछे नही रहे। यहां तक कि उन्होंने स्थानीय पत्रकारों को भी इस आपदा में मदद की पेशकश की।
श्री गामी ने लॉक डाउन होने के बाद मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के राहत कोष में पैसा न डेकर अपने चार माह का मूल वेतन एक लाख साठ हजार रुपये जिलाधिकारी के माध्यम से अपने क्षेत्र के राशन कार्ड से वंचित गरीबों के सहायतार्थ देने की पेशकश की। परंतु तकनीकी कारणों से यह नही सम्भव हो सका।
ऐसे में श्री गामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से आह्वान करके सभी पंचायतों में पांच-पांच हजार की राशि वितरित कर दी।
अपने विधानसभा क्षेत्र में जहाँ उन्होंने सीधे अपने नाम से लोगो मे पैसे बांट दिए, वही दरभंगा नगर विधानसभा में अपने बड़े भाई स्व0 सत्यनारायण गामी के नाम से बने ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच राशन आदि का वितरण करवाया। वितरण शुरू करने के साथ ही उन्होंने अन्य प्रतिनिधियों से भी आगे आह्वान किया, जिसका असर भी दिखा। सबसे बड़ी बात, अमरनाथ गामी द्वार इसके अलावा भी मदद की पेशकश की गयी। विभिन्न संगठनों के माध्यम से अखबार के हॉकरों, कुली, ठेला वालों की भी शहर में मदद करवाते रहे। लक्ष्य यही कि स्वयं जितना कर पाएं, करते रहें। साथ ही अन्य संगठनों के माध्यम से सेतु जरूर बने।
इनसब के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगो से सलाह एवं ज़रूरतमंदों की सूचना भी मांगना जारी रखा है। श्री गामी द्वारा दी गयी मदद निश्चित रूप से कुछ अलग भी इसलिए नजर आया क्योंकि हायाघाट विधानसभा तो उनका कार्यक्षेत्र है, पर हायाघाट के अलावा शहर में भी उन्होंने लगातार जरूरतमंदों की मदद करना जारी रखा।

