Home Featured लॉकडाउन और बढ़ती गर्मी के कारण बढ़ी बेजुबान जानवरों की भी मुसीबत।
Featured - मुख्य - April 11, 2020

लॉकडाउन और बढ़ती गर्मी के कारण बढ़ी बेजुबान जानवरों की भी मुसीबत।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: इनदिनों लॉकडाउन ने इंसानों को जहां घरों में कैद कर दिया है, वहीं सड़को पर घूमने वाले पशुओं एवं जानवरों की मुसीबत भी बढ़ गयी है।
ऊपर से गर्मी बढ़ जाने से जहां इंसानों पर इसका असर देखने को मिल रहा है, वहीं पशुओं पर खासा प्रभाव दिख रहा है।
ऐसे में इसी तरह का उदाहरण प्रस्तुत करता एक तस्वीर सामने आया शनिवार को समाहरणालय परिसर में।
दरअसल जिला जन सम्पर्क कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक राजेश कुमार दोपहर के समय पेंशन भवन के निकट चापाकल पर बोतल में पानी लेने गए। पानी लेने के बाद जैसे ही वह लौटने लगे, एक सफेद घोड़े का बच्चा उनके पास खड़ा हो गया और अपनी भाषा मे कुछ कहने का प्रयास करने लगा। पशुओं की भाषा भले अलग हो, पर प्रेम की भाषा एक होती है। हृदय उस भाषा को जरूत समझ लेता है। राजेश के हृदय ने भी इस भाषा को समझ लिया। वे रुक गए और चापाकल पर पानी चलाने लगे। पानी निकलते ही घोड़े के बच्चे ने जी भरकर पानी पीया। पानी पीने के बाद जब राजेश कार्यालय की तरफ चलने लगे तो घोड़े का बच्चा उनके आगे आकर खड़ा हो गया। सर को हिलाकर मानो अपनी भाषा मे धन्यवाद प्रकट कर रहा हो। राजेश ने भी उसके सर पर हाथ फेर दिया और कार्यालय चले गए।
इस दृश्य को समाहरणालय में मौजूद जिस व्यक्ति ने भी देखा, सब बस इसी की चर्चा देर तक करते रहे। इस लॉकडाउन में वॉयस ऑफ दरभंगा की भी अपील आप सभी है कि मानवजाति पर आये संकट से जिस तरह हमलोग एकजुटता से लड़ रहे हैं, उसी तरह अपने आसपास के बेजुबानो की पीड़ा को समझ कर, उनकी भी मदद जरूर करें।

Share