Home Featured जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण।
Featured - मुख्य - April 11, 2020

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण।

दरभंगा: कोरोना के लगातार बढ़ते संकट के बीच शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार ने दल बल के साथ दरभंगा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों को खाने-पीने के सामान की उपलब्धता से लेकर कई बिदुओं की जानकारी लिया। साथ ही कैदियों को कोरोना संकट से लड़ने के लिए आपस में पर्याप्त दूरी बनाए रखने के बारे में भी पूछताछ किया। ताकि कोरोना वायरस महामारी की अवधि में कैदियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाया जा सके। निरीक्षण के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से कैदियों की सुरक्षा को लेकर किए गए प्रबंध का उन्होंने जायजा लिया। कैदियों को भी सतर्कता बरतने को कहा गया। ताकि आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखने से कैदी इस संक्रमण से मुक्त रह सकें। उन्होंने बताया कि कैदियों को समय-समय पर हाथ धोने से लेकर अन्य बातों की जानकारी भी दी गई। कैदियों को कई अन्य बातों के बारे में बताने के साथ ही उनके भोजन आदि की व्यवस्था के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि कारा के अंदर बने अस्पताल का जायजा लिया गया है तथा कारा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कारा के निरीक्षण के समय चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी ने बताया कि कारा में बंद आर्थिक रूप से कमजोर विचाराधीन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं।इससे उन्हें न्याय मिलने में कोई दिक्कत ना हो उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार गरीब और असहाय लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। मौके पर कारा अधीक्षक संदीप कुमार, जेलर मदन कुमार सिन्हा, जेल चिकित्सक डॉ अनिल कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी ,इमामुद्दीन, रंजन शर्मा पीएलवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share