
तेरह रेलवे कोचों को बनाया गया आइसोलेशन वार्ड, डीएम ने किया निरीक्षण।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है और इसे लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पूरे जिले में हो रहे कार्यों की निगरानी जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम खुद कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेल कोच में बनाए गए जा रहे आइसोलेशन वार्ड का निरक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आवश्यकता होने पर जिला प्रशासन द्वारा इसका उपयोग किया जाएगा और कोरोना वायरस के लक्षण वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कराकर उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा कुल 13 कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जा रहा है। इसमें एक कोच डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मी के लिए सुरक्षित रहेगा, एवं एक कोच में 8 से 16 व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन किया जा सकता है।
बताते चलें कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किए जा रहे प्रयासों को गति देने के लिए, पूरक तौर पर आपात स्थिति के लिए भारतीय रेलवे द्वारा सवारी कोचों को आइसोलेशन कोच में परिवर्तित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सह आइसोलेशन कोषांग के प्रभारी डॉ0 कारी प्रसाद महतो एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

