Home Featured सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुआ खाद्यान का वितरण, वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश।
Featured - मुख्य - April 11, 2020

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुआ खाद्यान का वितरण, वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश।

दरभंगा: जिले में कार्यरत जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को पूर्णता प्राप्त गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को अप्रैल महीने का नियमित खाद्यान्न के साथ एक माह का अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न का वितरण शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया है। दरभंगा के जिलाधिकारी द्वारा सभी पीडीएस डीलरों को आदेशित किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राशन वितरण के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खाद्यान्न की वितरण सुनिश्चित किया जाय। साथ ही उन्होंने कहा है कि राशन लेने के लिए आने वाले लाभार्थियों को गोल घेरे बनाकर अलग-अलग खड़ा किया जाए और पूरी पारदर्शिता बरतते हुए खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाय। वितरण को अत्यधिक सुगम बनाने के लिए कार्डधारियों को टोकन देने का निर्देश दिया गया है।
विदित हो कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लॉक डाउ को ध्यान रखते हुए सभी कार्डधारियों को प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त खाद्यान्न मुफ्त में दिया जा रहा है, और लाभार्थियों को अप्रैल माह के नियमित खाद्यान्न के लिए ही मूल्य चुकाना होगा। वितरण को पूरा पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

Share