
सभी पुलिस अधिकारी सड़क पर उतरे और सख्ती से कराएं लॉक डाउन का पालन।
दरभंगा: सूबे में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है और लॉक डॉउन का पालन करवाने के लिए पूरी तरह से सख्त दिख रही है। इसी बीच शनिवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन को पूरी कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी सड़क पर उतरे और इसे इनफोर्स कराएं, क्योंकि कोरोना वायरस को काबू करने के लिए आवागमन को रोकना एवं सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन अत्यंत आवश्यक है।
पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार जिला के सड़कों पर चल रहे सभी व्यवसायिक एवं निजी वाहनों की पुलिस द्वारा बारीकी से चेकिंग किया जाएगा तथा बिना उचित कारण अथवा बिना वाहन पास के चल रहे अनाधिकृत वाहन परिचालनों को पूर्णतया प्रतिबंधित कर उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

