
एजेंसी को रीपर वाइंडर एवं अन्य कृषि उपकरणों को उचित मूल्य बेचने का डीएम ने दिया सख्त निर्देश।
दरभंगा: फसल कटाई केलिए प्रयुक्त होने वाले रीपर मशीन के वाइंडर एवं कृषि उपकरणों के कालाबाजरी की खबर पर दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम गंभीरता से संज्ञान लिया है।
जिलाधिकारी ने शनिवार को मिर्जापुर चौक पर अवश्थित कृषि उपकरण विक्रेता माधवी एजेंसी के स्टॉक का निरीक्षण किया। निरिक्षणोपरांत जिलाधिकारी ने उक्त एजेंसी को उचित मूल्य पर सभी कृषि यंत्र /उपकरण आदि किसानों को उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया है।
ज्ञात हो कि रबी फसल की कटनी रीपर वाइंडर मशीन से की जाती है। जिलाधिकारी को इस मशीन में प्रयुक्त होने वाले धागा के किसानों को मिलने में दिक्क़तें होने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी। वॉयस ऑफ दरभंगा ने इस खबर को ऑनस्पॉट स्थिति के साथ प्रमुखता से प्रसारित किया था। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को उक्त एजेंसी का औचक निरीक्षण कर उचित मूल्य पर किसानों को उपकरण उपलब्ध कराने एवं कृषि उपकरणों की बिक्री मे पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को इसे सुनिश्चित कराने को कहा गया है.

