Home Featured सीमा सील होने के बाद जटमलपुर में आने-जाने वाली गाड़ियों की हुई सख्त चेकिंग।
Featured - मुख्य - April 11, 2020

सीमा सील होने के बाद जटमलपुर में आने-जाने वाली गाड़ियों की हुई सख्त चेकिंग।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: सीमा सील होने के बाद शनिवार को दरभंगा-समस्तीपुर पथ पर जटमलपुर चौक का नजारा बिल्कुल बदला बदला सा दिखा। पुलिस बल पूरी तरह से सख्ती से पहरेदारी में जुटी दिखी। बिना पूरी चेकिंग के किसी भी गाड़ी का प्रवेश नही हो रहा था।
दरअसल दरभंगा जिला की सीमा को सील करने का आदेश शुक्रवार को ही जिलाधिकारी के द्वारा जारी किया गया था। इसके बाद शनिवार को दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य पथ को विशनपुर थानाक्षेत्र के जटमलपुर में पूरी तरह सील कर दिया गया।
सीमा पर स्वयं तैनात विशनपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि केवल आवश्यक वस्तुओं के अनुमति प्राप्त वाहनों को ही चेक करके प्रवेश करने दिया जा रहा है। शीघ्र सीसीटीवी भी लगाया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।

Share