
वितरण में अनियमितता एवं ग्राहकों से दुर्व्यवहार करने पर डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द।
दरभंगा: सदर प्रखंड के छोटाइपट्टी पंचायत के पीडीएस डीलर शत्रुध्न सिंह की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गयी है। सदर एसडीओ ने डीलर के विरुद्ध मिली शिकायतों की जांच के बाद यह कारवाई की है।
इस संबंध में जानकारी देते हए एसडीओ श्री गुप्ता ने बताया कि छोटाइपट्टी के डीलर शत्रुघ्न सिंह जिनका अनुज्ञपति संख्या 03 /2016, उसे तत्काल रद्द कर दिया
एसडीओ सदर द्वारा बताया गया है कि कोरोना महामारी लॉक डाउन के कारण सभी पीडीएस डीलरों को पात्र लाभार्थियों के बीच माह अप्रैल के नियमित समुल्य अनाज के साथ एक माह का अतिरिक्त मुफ्त अनाज सभी पात्र लाभार्थी के बीच वितरित करने का निर्देश दिया गया है। खाद्यान्न का वितरण सही ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी दुकानों की बराबर जाँच की जा रही है। जाँच में उक्त पीडीएस डीलर द्वारा अनाज के वितरण में अनियमितता
बरतें जाने एवं ग्राहकों के साथ दुर्व्यहार करने की शिकायतें प्राप्त हुई है। इसलिए ग्राहकों के हित मे उक्त डीलर के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए इनका अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया गया है।

