
कुशेश्वरस्थान के कवारेंटाईन केंद्रों पर बेअसर है डीएम के प्रतिदिन स्क्रीनिंग का आदेश, निरीक्षण में खुलासा।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने केलिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजगता दिखा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा कवारेंटाइन केंद्रों पर रखे गये लोगों की प्रतिदिन स्क्रीनिंग का आदेश दिया गया है। परंतु जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में आदेश की धज्जी उड़ती नजत आ रही है। रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार ने रविवार को कुशेश्वरस्थान प्रखंड स्थित विभिन्न क्वारंटाईन केंद्रों पर जाकर वहाँ क्वारंटाईन किये गए व्यक्तियों का हाल चाल जाना। उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता विष्णु कान्त चौधरी भी उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री कुमार ने कुशेश्वरस्थान उत्तरी पंचायत के मध्य विद्यालय कुशेश्वरस्थान बालक, कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धबौलिया तथा मध्य विद्यालय खलासीन, केवटगामा पंचायत के मध्य विद्यालय सलमगढ़ एवं मध्य विद्यालय केवटगामा, मसानखोर पंचायत के मध्य विद्यालय मसानखोर तथा प्राथमिक विद्यालय भदौल, हिरणी पंचायत के मध्य विद्यालय ग्यासपुर तथा हरौली पंचायत के मध्य विद्यालय हरौली में बने क्वारंटाईन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उनके रहन सहन, खाना पीना, चिकित्सकीय जांच आदि की जानकारी ली साथ ही लोगों को जागरूक किया. विभिन्न क्वारंटाईन केन्द्रों पर क्वारंटाईन किए गए लोगों द्वारा बताया गया कि मेडिकल टीम आती है तथा सिर्फ पूछ ताछ कर चली जाती है किसी प्रकार का कोई स्क्रीनिंग नहीं किया जाता है। प्राधिकार के सचिव श्री कुमार ने इस संबंध मे हरौली केंद्र पर उपस्थित डॉक्टर अमित कुमार से पुछताछ किया तो जानकारी दी हाई की उनलोगों को इंफ़्रा रेड थर्मल स्क्रीनिंग मशीन उपलब्ध नही कराया गया है। वे लोग मैन्युअल थर्मामीटर से जांच करते है। तत्पश्चात श्री कुमार द्वारा दरभंगा सिविल सर्जन से मोबाइल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रखंड में स्क्रीनिंग मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई। विभिन्न केंद्रों पर मैन्युअल थर्मामीटर से जांच कराने की बात सामने आई ।निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित मुखिया को अपने अपने ग्राम पंचायत में सनेटाइजिंग के साथ साथ सभी ऐसे दैनिक मजदूर, रिक्शा, ठेला चालक, गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को जिनके पास राशन कार्ड अथवा कोई सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं है वैसे दैनिक मजदूर, रिक्शा, ठेला चालक, गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को आवश्यकतनुसार एवं नियमानुसार राशन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
मौके पर अमर प्रकाश, रंजय शर्मा, इम्मामुद्दीन कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित संबधित पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।

