
बाजार से मुहल्लों तक लॉकडाउन तोड़ने वालों की पुलिस ने जमकर ली खबर।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: लॉकडाउन के 18 दिन बीत जाने के बाद लोगो ने इसे थोड़ा हल्के में लेना शुरू किया और कोरोना के प्रकोप को शायद भूलने लगे थे। पर न तो कोरोना का प्रकोप कम हुआ है और न ही लॉक डाउन खत्म हुआ। दरभंगा की पुलिस ने इसे भूलने वाले रविवार को अपनी भाषा मे अच्छी तरह याद दिला दिया।
शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारी को सड़क पर खुद उतर कर लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया था। इसी का असर रविवार को दरभंगा में शहर में खासकर देखने को मिला। पुलिस के थाना स्तर के पदधिकारी से लेकर डीएसपी, सिटी एसपी एवं एसएसपी तक सड़को पर पूरी तरह मुस्तैदी से लॉक डाउन को सफल बनाने में जुटे दिखे। जहां सड़को पर अनावशयक निकलने वालों की शामत आयी दिखी तो वहीं, गली मुहल्ले में मटरगश्ती करने वाले भी बख्शे नही गए। दरभंगा शहर के विभिन्न चौक चौराहों के खबर लेने के बाद जब काफिला लहेरियासराय पहुंचा तो लोहिया चौक, सैदनगर, अभण्डा आदि की तरफ मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक सीआईएटी एवं पुलिस बल के जवान सड़को पर दिखने वाले लोगो की अच्छे से खबर लेते दिखे। सड़को पर
दिखने वाले दो पहिया या चार पहिया वाहन, किसी को पूरी तरह जाँच किये बिना छोड़ा नही गया। कई गाड़ियों को जब्त करके थाने पर ले जाया गया। सैदनगर मछली बाजार में भी अनावशयक मजमा लगाए युवकों पर डंडे भी बरसाये गए और उन्हें थाना भी ले जाया गया। सैकड़ो वाहनों का चालान भी काटा गया।

