Home Featured सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करवाने के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया गया प्रशिक्षित।
Featured - मुख्य - April 12, 2020

सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करवाने के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया गया प्रशिक्षित।

दरभंगा: जहां एक ओर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं अब कोरोना योद्धाओं के रूप में अब एनसीसी कैडेट्स भी अब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एनसीसी कैडेट्स की सेवा लेने का निर्णय लिया गया है। इसी उद्देश्य से रविवार को राज मैदान में एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम द्वारा एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में उन्हें अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया है।
ज्ञात हो कि दरभंगा शहर के दो मुख्य चौक सब्जी मंडी को क्रमशः दरभंगा राज परिसर तथा लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम में स्थानांतरित किया गया है। खरीद बिक्री कार्य में लोगों के द्वारा सामाजिक दूरी नियम का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एनसीसी कैडेट्स की सहायता ली जाएगी।
लॉक डाउन को प्रभावी बनाने हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं दूध, फल, सब्जी आदि दैनिक उपयोग की सामग्रियों की डोर स्टेप डिलीवरी सेवा शुरू की गई है।
इस अवसर पर महापौर बैजंती देवी खेड़िया, सिटी एसपी योगेंद्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
साथ ही वॉइस अॉफ दरभंगा का भी आप लोगों से अपील है कि अत्यंत आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले एवं समाज हित एवं स्वयं के हित के लिए लॉक डाउन का पालन जरूर करें।

Share