
गर्मी बढ़ने पर सुबह में निकलने लगे लोग तो पुलिस ने भी सुबह से ही शुरू कर दी सख्ती।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी👆
दरभंगा: लॉक डाउन में आप आवश्यक कार्य से भी निकले हों या निकलने का अनुमति पत्र भी क्यों न हो, यातायात नियमों एवं मोटर वाहन एक्ट का उलंघन करना पड़ सकता है महंगा। पुलिस जगह जगह रोककर आपसे कारण तो पूछेगी ही। यदि वैध कारण से भी निकले हैं या आप सरकारी कर्मी हैं अथवा अनुमति पत्र के साथ भी निकले हैं तो भी आपके वाहन से सम्बंधित सारे कागजात आपके पास होने चाहिए तथा यातायात नियमो का पूर्ण पालन आवश्यक है। अथवा दंड के भागी होंगे।
कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार की सुबह बहादुरपुर थानाक्षेत्र के लहेरियासराय चट्टी गुमटी के निकट देखने को मिला। सुबह करीब साढ़े सात बजे से ही प्रशिक्षु आईपीएस सैयद इमरान मसूद दल बल के साथ वाहनों की चेकिंग में लगे दिखे। कोई भी व्यक्ति यदि किसी आवश्यक कार्य से भी निकले या अनुमति पत्र प्राप्त कर्मी भी दिखे तो भी दो पहिया वाहन चालकों के पास हेलमेट, वाहन सम्बन्धी कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से किसी की कमी दिखी तो चालान कटना तय दिख रहा था। बिना किसी कागजात वाले गाड़ियों को जब्त करके थाना भी भेजा जा रहा था।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु आईपीएस इमरान मसूद ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण लोग सुबह के समय मे ज्यादा निकलने लगे हैं और भीड़ की स्थिति बन जाती है। अतः पुलिस की गश्ती अब दस बजे की जगह सुबह सात बजे से शुरू कर दी गयी है। अधिकतर दो पहिया वाहन से लोग निकल रहे हैं। इन वाहनों की सख्त
चेकिंग सुबह से ही जा रही है। नियमो का उलंघन करने वालों की गाड़ियां जब्त की जा रही है और उनका चालान काटा जा रहा है। साथ ही अनावश्यक सड़क पर दिखने वालो से कारण पूछा जा रहा है। यदि वैध कारण नही पाया जाया है तो उनपर भी कारवाई की जा रही है।

