
शुभंकरपुर के युवाओं ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: युवा भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्त्ता बालेंन्दु झा बालाजी के नेतृत्व में कई दिनों से दरभंगा शहर के शुभंकरपुर में गरीब पीड़ित दिहाड़ी मजदूरों के बीच राहत वितरण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बालेन्दु झा व उनकी टीम ने शुभंकरपुर वार्ड नंबर 9 के सभी सफाई कर्मचारियों को मिथिला के परंपरा अनुसार पाग और अंग वस्त्र से सम्मानित कर उन सबों के सराहनीय योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद पत्र सौंपा।
इस संबंध में बताते हुए युवा नेता बालेन्दु झा ने बताया कि आपसी सहयोग से गांव के गरीब पीड़ित मजदूर परिवारों तक लगातार राहत वितरण का कार्य अपने गांव में चल रहा है। आज हम लोगों ने प्रधानमंत्री जी और शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अपने गांव के रियल कोरोना वारियर्स यहां के सफाई कर्मियों को सम्मानित करने का काम किया तथा उन्हें सभी ग्राम वासियों की तरफ से धन्यवाद पत्र भी सौंपा साथ ही सभी सेवा कर्मियों के बीच राहत पैकैट भी वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि राहत वितरण का कार्य निरंतर चलता रहेगा हम सभी युवा साथियों का संकल्प है कि गांव में कोई भी व्यक्ति अनाज के अभाव में भूखा ना सो पाए।
सम्मान प्राप्त कर वार्ड के जमेदार बुधन राय ने कहा कि ग्रामवासियों की तरफ से सम्मान पाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं सभी मजदूरों की तरफ से
हम बालेन्दु झा और उनके पुरी टीम को धन्यवाद देते हैं।
इस दौरान अमिताभ सिन्हा, विजय राय, कृष्ण मोहन राउत, संतोष झा, कमलेश राय, जय भारद्वाज, रौशन झा, रामा कुमार, कुंदन कुमार,प्रत्युश कुमार,अनीश राय,बम बम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

