
एसएसपी ने मीडियाकर्मियों से की अपील, माइक को मुंह के नजदीक न ले जाएं।
दरभंगा: कोरोना के संक्रमण को रोकने केलिए सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का हर तरह पालन करवाने का प्रयास जारी है। पुलिस, डॉक्टर, मीडिया कर्मी आदि सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। ऐसे में इनसब की सुरक्षा भी जरूरी है।
इसी को देखते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने मीडिया कर्मियों से अपील की है कि मीडिया कर्मी किसी का इंटरव्यू या बाइट आदि लेते समय चैनल के माइक आईडी को किसी के मुँह के नजदीक न ले जाएं क्योंकि एक ही माइक का उपयोग सभी लोगो के मुंह के नजदीक ले जाकर उनका इंटरव्यू एवं बयान आदि लेते हैं।
एसएसपी ने इस अपील पर गम्भीरता पूर्वक ध्यान केलिए भी कहा है। उन्होंने यह अपील दरभंगा के एसएसपी के व्हाट्सएप मीडिया ग्रुप के माध्यम से की है।
एसएसपी की अपील:-
“”We need to appeal to the media people that they should avoid taking the microphones close to mouth as it is the same mike they are using for many people.
Plz take care.””

