Home Featured शहर में तेज हुआ सेनेटाइजेशन का कार्य, समाहरणालय परिसर को किया गया सेनेटाइज्ड।
Featured - मुख्य - April 13, 2020

शहर में तेज हुआ सेनेटाइजेशन का कार्य, समाहरणालय परिसर को किया गया सेनेटाइज्ड।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने केलिए पूरे जिले में युद्धस्तर पर सेनेटाइजेशन का कार्य चल रहा है। शहरी क्षेत्र में विशेष रूप से सड़कों से लेकर गलियों और घरों तक सेनेटाइजेशन का कार्य हो रहा है। साथ ही साथ सरकारी कार्यालयों में भी नियमिय सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर को पूरी तरह सेनेटाइज्ड किया गया। बाहरी एवं भीतरी परिसर के अलावा बरामदे के भाग को पूरी तरह सेनेटाइज्ड किया गया। कार्यालयों के खुले होने पर उनके भीतर भी सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। अग्निशमन की गाड़ी का उपयोग सेनेटाइजेशन केलिए किया जा रहा था। सेनेटाइजेशन का कार्य कर रहे कर्मी ने बताया कि समाहरणालय परिसर के सेनेटाइजेशन का कार्य नियमित रूप से चलता रहेगा।

Share