Home Featured राहत की खबर: कोरोना पॉजिटिव के संर्पक में आये दरभंगा के संदिग्ध की रिपोर्ट आयी नेगेटिव।
Featured - मुख्य - April 13, 2020

राहत की खबर: कोरोना पॉजिटिव के संर्पक में आये दरभंगा के संदिग्ध की रिपोर्ट आयी नेगेटिव।

दरभंगा: सोमवार को जिलेवासियों केलिए राहत की खबर मिली है। ओमान से लौटे और सीवान के कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये दरभंगा के संदिग्ध मरीज की जाँच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने इसकी पुष्टि की है।
बताते चलें कि रविवार को उक्त संदिग्ध के डीएमसीएच में भर्ती होने के बाद जिला में हड़कंप मच गया था। लोगों में चिंता की स्थिति बनी हुई थी। उक्त युवक ओमान में इंजीनियर है और मार्च के तीसरे सप्ताह दरभंगा लौटा था और तब से घर मे ही था। उक्त युवक फ्लाइट में जिस युवक के बगल में था, वह सीवान का रहने वाला था और टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसी कारण इसके भी संदिग्ध होने से लोगों की चिंताएं बढ़ गयी थी।
इसकारण जांच रिपोर्ट नेगेटिव आना लोगों केलिए बड़ी राहत की खबर है।

Share