Home Featured दरभंगा में अब कोरोना के सैंपल जांच की क्षमता बढ़कर हुई दुगुनी।
Featured - मुख्य - April 13, 2020

दरभंगा में अब कोरोना के सैंपल जांच की क्षमता बढ़कर हुई दुगुनी।

दरभंगा: स्वास्थ्य विभाग के कड़े रूख के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में कोरोना वायरस के नमूने की जांच की गति सोमवार से दोगुना बढ़ गई है। इस लेबोरेटरी में अब 60 से 70 नमूने की जांच हो रही है। इसके लिए दूसरे बायोसेफ्टी कैबिनेट को चालू किया गया है। इसके पहले इस लेबोरेटरी में 24 घंटे में 36 नमूने की जांच होती थी। अब इसी लेबोरेटरी में इतने ही समय में दोगुना जांच संभव होगी। इसी वजह से अब सूबे के तेरह जिलों से आए संदिग्ध मरीजों के नमूने को पटना जांच के लिए नही भेजा जाएगा। जानकार सूत्र बताते है कि अगर तीसरे बायोसेफ्टी को भी चालू कर दिया जाए तो इस लेबोरेटरी में जांच की संख्या तीन गुना तक बढ़ सकती है। मालूम हो कि बीएसएल-3 के इस लेबोरेटरी में करीब दो सालों से जांच नही होती थी। इधर, कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग पटना तक के अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर जांच को लेकर दबाव बनाया।

Share