Home Featured भैंस को नहलाने गये दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम।
Featured - मुख्य - April 14, 2020

भैंस को नहलाने गये दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: मंगलवार को जिले के पतोर ओपी क्षेत्र के कुज्जी गाँव में एक दर्दनाक हादसे से इलाके में मातम पसर गया है। दो सगे भाइयों की मलीबा गाछी स्थित डबरा में डूबने से मौत हो गयी। दोनो भाई भैंस धोने डबरा में गए थे।

शम्भू भंडारी के परिवार का चिराग बुझा
कुज्जी निवासी शम्भू भंडारी के 13 वर्षीय पुत्र चन्द्र माधव एवं 10 वर्षीय पुत्र इंद्र माधव की डूबने से मौत के बाद उनके परिवार का चिराग ही बुझ गया। मुम्बई में रहकर मजदूरी करने वाले शम्भू भंडारी के मात्र यही दो पुत्र थे। माता मंजू देवी एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

बड़े भाई को बचाने के प्रयास में छोटा भी डूबा
प्रत्यक्षदर्शी एक बालक सत्यम ने बताया कि पहले बड़ा भाई चन्द्र माधव डूबने लगा, तो इंद्र माधव उसे बचाने गया। इसके बाद दोनों डूबने लगे। इसे देख भिंडा पर बैठे एक बुजुर्ग उसे बचाने गए। सत्यम भी घर आकर लोगो को बताया। तब बहुत से लोगो ने पहुँच दोनो को पानी से निकाला। पर तबतक दोनो की मौत हो चुकी थी।

वार्ड सदस्य द्वारा प्रशासन को दी गयी सूचना
खैरा पंचायत के वार्ड 11 के वार्ड सदस्य प्रमोद सहनी ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर पतोर ओपी के विनोद कुमार, अवधेश राम, बहादुरपुर के अंचलाधिकारी कमलेश कुमार, खैरा पंचायत के मुखिया पति प्रेम कुमार सिंह, उघरा पंचायत के मुखिया पति सुदिष्ट झा आदि पहुँचे। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।

Share