
वितरण में गड़बड़ी करने पर डीलर निलंबित, प्राथमिकी भी दर्ज।
दरभंगा: कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी सख्त रुख अपनाया जा है। आए दिन अनियमितता करने वाले पीडीएस डीलर पर गाज गिर रही है। हायाघाट प्रखंड के पौराम पंचायत के डीलर रामाकांत सिंह की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई है। सदर एसडीओ ने डीलर के विरुद्ध मिली शिकायतों की जांच के बाद यह कारवाई की है।
इस संबंध में जानकारी देते हए एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पौराम पंचायत के डीलर रामाकांत सिंह जिनका अनुज्ञप्ति संख्या 49/16 है, उसे तत्काल रद्द कर दिया गया है।
एसडीओ सदर द्वारा बताया गया है कि कोरोना महामारी लॉक डाउन के कारण सभी पीडीएस डीलरों को पात्र लाभार्थियों के बीच माह अप्रैल के नियमित समुल्य अनाज के साथ एक माह का अतिरिक्त मुफ्त अनाज सभी पात्र लाभार्थी के बीच वितरित करने का निर्देश दिया गया है। खाद्यान्न का वितरण सही ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी दुकानों की बराबर जाँच की जा रही है। जाँच में उक्त पीडीएस डीलर द्वारा अनाज के वितरण में अनियमितता
बरतें जाने की शिकायतें प्राप्त हुई है। इसलिए ग्राहकों के हित मे उक्त डीलर के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए इनका अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया गया है।

