Home Featured आलू-प्याज के ट्रक में लाये जा रहे शराब को ट्रक सहित पुलिस ने किया जब्त, दो गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - April 14, 2020

आलू-प्याज के ट्रक में लाये जा रहे शराब को ट्रक सहित पुलिस ने किया जब्त, दो गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में सिमरी गांव के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 57 पर पुलिस ने ट्रक पर लदी 596 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि सिमरी थाना अध्यक्ष हरि किशोर यादव सोमवार देर रात सिमरी गांव के निकट वाहनों की जांच कर रहे थे तभी संदेह के आधार पर आलू और प्याज लदे एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में ट्रक से 596 कार्टन में रखे गए 7152 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक पर सवार पश्चिम बंगाल के करीमगंज जिला के पानी घाट थाना क्षेत्र निवासी नजीमुद्दीन एवं उत्तरी दिनाजपुर जिला के दालकोला गांव निवासी रोहित कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Share