Home Featured अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ के कारण दरभंगा सहित राज्य के दस जिलों में हो सकती है बारिश।
Featured - मुख्य - April 14, 2020

अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ के कारण दरभंगा सहित राज्य के दस जिलों में हो सकती है बारिश।

दरभंगा: लॉक डाउन के दौरान मौसम विभाग की भी एक खबर ने दरभंगा सहित बिहार के दस राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भागलपुर समेत उत्तर-पूर्वी हिस्से में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भागलपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां अगले दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। किशनगंज और कटिहार में 17 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक देश के पहाड़ी क्षेत्रों से सक्रिय विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में हल्की बारिश हो रही है। मैदानी हिस्सों में 15 अप्रैल से इसका असर दिखाई देगा। इस विक्षोभ की वजह से बिहार के साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी हल्की बारिश होगी।

Share