
कुव्यस्थाओं के कारण परेशान हैं नेहरू स्टेडियम के सब्जी विक्रेता, बना रहे हैं हड़ताल का मूड।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने केलिए शहर के सब्जी मंडियों को राज मैदान एवं नेहरू स्टेडियम में शिफ्ट किया गया। परंतु लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम परिसर में शिफ्ट किये गए सब्जी विक्रेताओं की परेशानियां कम होने का नाम नही ले रही और ये हड़ताल का मूड बना चुके हैं। एक तो उन्हें बेचने केलिये निश्चित जगज नही मिल पाता, ऊपर से बुधवार को हल्की बारिश में कीचड़ एवं कचरा फैल गया। वहीं सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि पुलिस की सख्ती के कारण लोग सब्जी खरीदने नही आते हैं। सब्जी बर्बाद हो रहा है। उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। महाजन से सब्जी लाते हैं तो उन्हें बेचकर पैसा देना होता है। परंतु बिक्री होता नही है, ऊपर से सब्जी भी बर्बाद हो रहा है। ग्राहक भी आते नही हैं। जो आते हैं कोई गाड़ी आदि लेकर तो पुलिस उन्हें पीटती है। सब्जी बेचकर घर जाते समय भी पुलिस द्वारा मारपीट किया जाता है। कोई घर से खाना लेकर नही आ सकता क्योंकि उन्हें भी पुलिस पीटेगी। घर खाना खाने केलिए जाते-आते समय भी उन्हें पुलिस द्वारा मारपीट का भय रहता है।
ऐसे में एक तो नुकसान ऊपर से पुलिस का भय उन्हें कहीं का नही छोड़ रहा। इससे आजिज होकर सब्जी विक्रेता हड़ताल का मूड बना रहे हैं।
लॉकडाउन के इस माहौल में यदि सब्जी विक्रेता हड़ताल कर देते हैं तो आने वाली स्थिति और भयंकर हो सकती है। दूसरी तरफ यदि सब्जी विक्रेता हड़ताल नही भी करते हैं तो भी इनकी समस्याओं पर जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन का ध्यानाकर्षण आवश्यक प्रतीत होता है।
ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि इनकी समस्याओं
पर समय रहते प्रशासनिक संज्ञान होता है, या तमाम प्रशासनिक महकमे के बीच मे लगे इस सब्जी मंडी में समस्याओं को नजरअंदाज ही किया जाएगा।

