Home Featured आईसीआईसीआई बैंक के लहेरियासराय शाखा ने जिला प्रशासन को भेंट किया मास्क एवं सैनिटाइजर।
Featured - मुख्य - April 15, 2020

आईसीआईसीआई बैंक के लहेरियासराय शाखा ने जिला प्रशासन को भेंट किया मास्क एवं सैनिटाइजर।

दरभंगा: कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में निजी क्षेत्र की अधिसूचित बैंक आईसीआईसीआई ने मदद का हाथ बढ़ाया है। बैंक के लहेरियासराय शाखा के द्वारा बुधवार को दरभंगा जिला प्रशासन को 600 हैंड सैनिटाइजर एवं 2500 फेस मास्क उपलब्ध कराया गया है। बैंक लहेरियासराय शाखा के प्रबंधक सौरभ रंजन ने जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी पुष्पेश कुमार को उनके कार्यालय मे जाकर हैंड सैनिटाइजर एवं मास्क उपलब्ध करवाया।

Share