Home Featured 18 मार्च के बाद विदेश यात्रा से लौटे सभी व्यक्तियों का घर घर जाकर पुनः करें सर्वेक्षण: डीएम।
Featured - मुख्य - April 15, 2020

18 मार्च के बाद विदेश यात्रा से लौटे सभी व्यक्तियों का घर घर जाकर पुनः करें सर्वेक्षण: डीएम।

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि को 18 मार्च 2020 के बाद विदेश यात्रा कर यहाँ लौटने वाले सभी व्यक्तियों का घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर लेने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यक्ति में अगर कोरोना के कोई लक्षय पाये जाते है तो तुरंत उस व्यक्ति के सैंपल लेकर जाँच किया जायेगा। सर्वे का काम पहले भी हुआ है, फिर भी ऐहितियात के तौर पर पुनः सर्वे करा लेना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अभी तक के जाँच में किसी भी व्यक्ति का रिपोर्ट पोजिटिव नहीं आया है। लेकिन अगर आगे किसी भी व्यक्ति का जाँच रिपोर्ट पोजिटिव पाया जायेगा तो उस व्यक्ति के आवासन स्थल के तीन कि.मी. एरिया को कंटेन कर सभी व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जानी होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंटेनमेट प्लान के लिए एसओपी जारी किया हुआ है। इसलिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पहले ही कंटेनमेट प्लान रेडी रखने का निर्देश दिया गया है।
दरभंगा के सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि एस.ओ.पी. के अनुसार सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कंटेनमेट प्लान तैयार रखने के लिए तुरंत प्रशिक्षण दे दिया जाय।
जिलाधिकारी ने उक्त बातें बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में कहीं।
उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि विल्लेज क्वारंटाइन केन्द्रों में जिन व्यक्तियों का 14 दिन पूरा हो गया है, उन व्यक्तियों की पुनः जाँच कराकर घर भेज दिया जाय। वहीं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कम से कम एक एम्बुलेंस सामान्य मरीजों के लिए सुरक्षित रखने को कहा गया है। इस एम्बुलेंस का प्रयोग कोविड – 19 के संदिग्ध मरीजों के लिए नहीं किया जायेगा।
सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का खाद्यान्न का पूरी पारदर्शिता बरतते हुए वितरण कराने का निदेश दिया गया।
जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पी.एच.एच. योजना एवं अंत्योदय योजना के लाभार्थी को नगद सहायता राशि का लाभ प्रदान करने के लिए उनके बैंक खाता संख्या का आधार से टैगिंग जरूरी है। जिलाधिकारी ने सभी पणन पदाधिकारी को छूटे हुए लाभार्थी के आधार का सीडिंग अतिशीघ्र कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा में कुशेश्वरस्थान, बहेड़ी, जाले, सिंहवाड़ा प्रखण्ड की प्रगति संतोषजनक नहीं पाया गया। इन प्रखण्डों के पणन पदाधिकारी को तेजी से कार्य पूर्ण कराने का सख्त चेतावनी दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा पुनः स्पष्ट किया गया कि किसी भी सरकारी वाहन अथवा सरकारी कार्य में प्रयुक्त वाहनों को पास की जरूरत नहीं है, सिर्फ परिचय पत्र पास रखना जरूरी होगा। उन्होंने परिवहन सचिव, बिहार द्वारा जारी निदेश से सभी को पुनः अवगत कराते हुए ऐसे वाहनों को वेवजह नहीं रोकने को कहा है।
बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम द्वारा लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने एवं सरकारी कार्यों एवं आवश्यक सेवाओं से संबद्ध वाहनों के स्मूथ फंक्शनिंग कराने का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को दिया है।

Share