Home Featured सावधान: दरभंगा में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस अब ड्रोन कैमरे से भी रखेगी नजर।
Featured - मुख्य - April 15, 2020

सावधान: दरभंगा में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस अब ड्रोन कैमरे से भी रखेगी नजर।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन 3 मई तक बढाने तथा 20 अप्रैल तक और ज्यादा सख्ती से लागू करने की घोषणा के बाद दरभंगा में पुलिस द्वारा इसके सख्त अनुपालन की तैयारी लगातार की जा रही है।
वाहनों की चेकिंग कर जहाँ लाखों रुपये के फाइन वसूले गए, वहीं अब ड्रोन कैमरे की भी सहायता ली जा रही है।
बुधवार की शाम शहर के लोहिया पर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के नेतृत्व में जहां सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, वहीं ड्रोन से निगरानी का परीक्षण भी किया गया। इस दौरान सिटी एसपी योगेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह आदि भी उपस्थित थे।
इस विषय मे जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि मुख्य सड़कों पर पुलिस की गश्ती लगातार जारी है। पर कुछ ऐसे गली जहां पुलिस बल की गश्ती नही हो पाती, वहां ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। यदि लॉक डाउन का उलंघन दिखता है तो निश्चित रूप से कारवाई की जाएगी।
एसएसपी बाबूराम ने बताया कि सूचना मिलती रहती है कि कुछ लोग घरों के छतों पर भी मजमा लगाकर बैठते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन करते हैं। ऐसे लोग भी ड्रोन कैमरे से पकड़ में आ जाएंगे और उनपर कारवाई की जाएगी।

Share