Home Featured पैसा निकासी केलिए पिता को साइकल पर बिठाकर हायाघाट से लाया लहेरियासराय।
Featured - मुख्य - April 17, 2020

पैसा निकासी केलिए पिता को साइकल पर बिठाकर हायाघाट से लाया लहेरियासराय।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लॉक डाउन में पुलिस की सख्ती के बीच वाहनों का परिचालन पूर्णतः बन्द है। ऐसे में यदि कोई बाहर निकलते हैं तो पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ता है। कुछ युवक यूँही मटरगश्ती केलिए निकल जाते हैं। जिसका परिणाम वास्तविक जरूरतमंदों को भी पुलिस की सख्ती के रूप में झेलना पड़ता है।
ऐसा ही वाकया सामने आया शुक्रवार की दोपहर शहर के लहेरियासराय टावर के निकट, जब एक व्यक्ति एक बुजुर्ग को साइकल पर बिठाकर ले जा रहा था। लहेरियासराय के एसआई रेखा कुमारी ने उन्हें रोक निकलने का कारण पूछ। साइकिल चलाने वाले ने अपना परिचय हायाघाट के पश्चिमी विलासपुर निवासी श्रीराम पासवान के रूप में दिया। अपनी नाजुक आर्थिक स्थिति की कहानी बताते हुए उसने कहा कि आखरी सहायता विकल्प के रूप में पिता मिथुन पासवान के खाते से पैसा निकालने की सोचा। लहेरियासराय बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। बैंक की शाखा हायाघाट में भी है। पर वहां पेमेंट नही मिला। पेमेंट बन्द है। इसलिए लहेरियासराय मजबूरी में आना पड़ा।
उनकी व्यथा सुनकर सब स्तब्ध रह गए। एसआई रेखा कुमारी ने उन्हें मास्क लगाने का सलाह देते हुए जाने दिया।

 

Share