
लॉकडाउन को सफल बनाने में कर्मयोद्धा की तरह डटी रहती हैं लेडी सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: लॉक डाउन लागू है, फिर भी लोग कानून को तोड़ कर घर से निकलते हैं। पुलिस के तमाम जवान से लेकर अधिकारी तक दिन रात एक करके लॉक डाउन सफल बनाने में लगे रहते हैं। वहीं इनदिनों शहर में एक लेडी सब इंस्पेक्टर की भूमिका भी चर्चा में हैं। दरअसल लहेरियासराय थाना की एसआई रेखा कुमारी जहां भी ड्यूटी पर तैनात दिखती हैं, लॉक डाउन का पालन करवाने केलिए सख्ती और प्यार, दोनो लहजे का सामंजस्य बिठाती दिखती हैं। यदि किसी को दंडित भी करती हैं, तो वह कुछ सीख लेकर ही जाता है।
बताते चलें कि लहेरियासराय क्षेत्र प्रमंडलीय मुख्यालय है। अतः यह ज्यादा संवेदनशील स्थल है। ऐसे में शुक्रवार को लहेरियासराय थाना की एसआई रेखा कुमारी जब लहेरियासराय टावर चौक पर ड्यूटी करती नजर आयी तो लॉक डाउन तोड़ने वालों की तो शामत ही नजर आने लगी। कोई अपने रसूख का कितना बड़ा भी परिचय क्यों न दे, रेखा कुमारी के सामने सब फेल। न जाने कितनों को उठक बैठक लगाना पड़ा, न जाने कितनों को थाने जाना पड़ा।
ऐसा भी नही था कि केवल लोगो को दंडित ही कर रही थी, बल्कि लोगों को समझा भी रही थी। लॉक डाउन क्यों जरूरी है, यह भी समझा रही थी। साथ ही साथ मास्क हर हाल में लगाने और छोटे बच्चों को साथ लेकर नही निकलने की भी सलाह दे रही थी।
वॉयस ऑफ दरभंगा से बात करते हुए एसआई रेखा कुमारी ने कहा कि वरीय अधिकारी जो भी नियम या दिशा
निर्देश जारी करते हैं, काफी सोच समझकर और अध्ययन करके के जारी करते हैं। ये निर्देश जनता के हित में होता है। जनता को हर हाल में इसका अनुपालन करके लॉक डाउन को सफल बनाने में पुलिस की मदद करनी चाहिए ताकि कोरोना जैसा महामारी से निजात पाया जा सके।

