
कालाबाजारी की सूचना पर निरीक्षण केलिए बाजार समिति पहुँचे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव।
दरभंगा: कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण हेतु केंद्र सरकार द्वारा आगामी 3 मई तक लॉक डाउन की घोषणा के मद्देनजर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है। जिले में कहीं किसी व्यक्ति को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए प्राधिकार अग्रसर है। शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार ने सूचना के आधार पर दरभंगा बाजार समिति पहुंचकर मामले की जानकारी ली। श्री कुमार को शिकायत मिली थी कि बाजार समिति में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेकर सामानों की बिक्री हो रही है जिसकी सत्यापन हेतु प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार ने बाजार समिति पहुंचकर औचक निरीक्षण कर दुकानदारों से मूल्यों की जानकारी ली। जानकारी के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा दिए गए मूल्य तालिका के अनुसार सामानों की बिक्री हो रही थी तथा दुकानदारों के पास सामान भी पर्याप्त मात्रा में पाया गया। निरीक्षण के पश्चात श्री कुमार ने बताया कि सामानों की कहीं कोई कमी नहीं है। उचित मूल्य पर सामानों की बिक्री हो रही है।उन्होंने लोगों से अफवाह से बचने की अपील की तथा आपदा की इस घड़ी में सब को एकजुट होकर मानव हित के लिए काम करने का आह्वान किया। अवर नयायाधीश प्रथम जावेद आलम ने कहा कि इस बीमारी से बचने का एक ही तरीका है लोगों से दूरी बना कर रहे तथा अपने घर में ही रहे। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है. उन्होंने लोगों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति दूसरे प्रदेशों से आए हैं और कोरोना वायरस के लक्षण दिखे तो अबिलंब नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता विष्णु कान्त चौधरी ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने अपने घरों में रहने की अपील की. श्री चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क का उपयोग करें, लोगों के संपर्क में आने से बचे तथा बेवजह घर से बाहर नही निकले. श्री चौधरी ने अनावश्यक भ्रांतियों से सावधान रहने की अपील लोगों से की. मौके पर जिला बिषइक सेवा प्राधिकार के रंजय शर्मा, इम्मामुद्दीन, विनोद कुमार उपस्थित थे।

