
मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर हंगामा एवं मारपीट के साथ किया पथराव।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: लॉक डाउन में कहीं भी भीड़ न लगे, इसका ख्याल सभी धर्म एवं समुदाय के लोग रख रहे हैं और प्रशासन को सहयोग भी कर रहे हैं। परंतु कुछ लोग शायद संक्रमण के खतरे को अभी भी हल्के में ले रहे हैं और अफरातफरी मचाने में लगे रहते हैं।
शुक्रवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के फैजुल्लाह खांं मोहल्ला स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार को नमाज पढ़ने को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मस्जिद के मौलाना के अनुसार जुमे की नमाज अदा करने को लेकर करीब दर्जन भर लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में आए थे।
मौलाना ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर किसी भी मस्जिद में लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के लिए मना किया गया है। इसलिए तीन या चार आदमी से अधिक लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी गयी। इसी बात पर नमाज पढ़ने आए लोग उनसे उलझ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।
इतना ही नहीं उनको बचाने आए लोगों के साथ भी मारपीट की गई। उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी भी की। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
पूरे घटनाक्रम को लेकर एसएसपी बाबूराम ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर नमाज व पूजा करना मना है। फिर भी कुछ लोगों ने मस्जिद पर नमाज पढ़ने की जिद की। जिसका विरोध मस्जिद के इमाम के द्वारा किया गया। इसी बात पर नमाज पढ़ने आए लोगों के द्वारा इमाम के साथ दुर्व्यवहार किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।
पुलिस के द्वारा इमाम से आवेदन लिया गया है। जिसमें तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पूरे मामले को लेकर सदर एसडीपीओ व थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

