Home Featured किसी भी बैंक के खाताधारी कर सकेंगे चलंत डाक आधार एटीएम से राशि की निकासी।
Featured - मुख्य - April 17, 2020

किसी भी बैंक के खाताधारी कर सकेंगे चलंत डाक आधार एटीएम से राशि की निकासी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को कोविड-19 आपदा से उत्पन्न स्थिति में पोस्ट ऑफिस के माइक्रो एटीएम/ एईपीएस के माध्यम से डोर स्टेप/अपने ग्राम में धनराशि आहरण की सुविधा भी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलंत डाक आधार एटीएम की शुरुआत की गयी है। शुक्रवार को इसका शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर किया। यह चलंत डाक आधार एटीएम पूरे जिले में भ्रमण करेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक ने कहा कि डाक घर की सेवाओं के अलावा किसी भी बैंक खाता के ग्राहक दस हजार तक के राशि की निकासी कर सकते हैं। इसकेलिए बैंक खाता का आधार से लिंक होना आवश्यक है। पूरे जिले में घूम घूम कर डाक कर्मी लोगों को यह सुविधा देंगे।
जिलाधिकारी ने डाक विभाग के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लॉक डाउन के कारण बैंक में लगने वाली अनावश्यक  भीड़ से बचने के लिए लाभार्थी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अच्छी पहल है। इस चलंत एटीएम से राशि की निकासी के लिए आधार का होना आवश्यक है तथा इसके लिए लाभार्थी के अंगूठे के निशान आदि के माध्यम से प्रमाणीकरण किया जाता है। इन सभी कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही मौके पर हैंड सैनिटाइजर, साबुन आदि की भी व्यवस्था रखी जायेगी जिससे सभी लाभार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Share