
शहर में शुरू हुआ कोरोना से लड़ने वाले कर्मवीरों की गाड़ियों का भी सेनेटाइजेशन।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा नगर निगम दरभंगा द्वारा लाॅकडाउन मे आवश्यक कार्य से घर से निकलने वाले लोगों तथा कोरोना से लड़ने वाले कर्मवीरों की गाड़ियों को रोक कर सैनिटाइज करने का कार्य शुरू किया गया है। इस संबंध में शनिवार को जानकारी देते हुए महापौर बैंजती खेड़िया ने बताया कि हम ऐसा कोई चूक नही करना चाहते जिससे कोरोना महामारी दरभंगा की ओर नजर उठाकर देखने की हिम्मत करे। महापौर ने बताया कि अनेक माध्यमों से हमारे निगम के कर्मचारी तथा पदाधिकारी नगर को सैनिटाइज करने मे जी जान से जुटे हुए हैं ।
बताते चलें कि नगर निगम के कर्मी घर घर जाकर सैनिटाइजेशन कार्य कर रहे हैं । सड़कों पर और गली मूहल्लों मे छोटी बड़ी गाड़ियों की सहायता से सैनिटाइजेशन चल रहा है । शहर मे चार जगहों पर
सैनिटाइजेशन कक्ष बनाया गया है जिससे गुजरने वाले स्वत: सैनिटाइज हो जाते हैं इसके अतिरिक्त चूना और ब्लीचिंग का भी छिड़काव लगातार जारी है। महापौर ने नागरिकों को लाकडाउन का पालन सख्ती से करने की अपील की है ।

