Home Featured शुरू हुआ लोगों को चलंत डाक आधार एटीएम सेवा का लाभ मिलना।
Featured - मुख्य - April 18, 2020

शुरू हुआ लोगों को चलंत डाक आधार एटीएम सेवा का लाभ मिलना।

देखिए वीडियो भी।

[highlight txtcolor=”#dd3333″]देखिए वीडियो भी 👆[/highlight]

दरभंगा: डाक विभाग द्वारा पोस्ट ऑफिस ऑन व्हील सेवा के माध्यम से शनिवार को लॉक डाउन में लोगों को नगद निकासी की सुविधा उनके घर तक पहुंचाई गई। लोग इस सुविधा से भुगतान पाकर काफी प्रसन्न थे और इस पहल की प्रशंसा भी कर रहे थे।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर चलंत डाक आधार एटीएम “पोस्ट ऑफिस ऑन व्हील 2” को रवाना किया था। इस क्रम में शनिवार को इसकी सेवा कुसोथर, अंदामा, फेकला, बेनीपुर ब्लॉक, नवादा, रमोली आदि जगहों पर प्रदान की गई जहां कुल 117 ग्राहकों ने 2 लाख 05 हजार के राशि का निकासी किया।
प्रथम “पोस्ट ऑफिस ऑन व्हील” को आज दरभंगा शहर एवं आसपास के जगहों के लिए रवाना किया गया इसके जरिए कुल 90 ग्राहकों ने लगभग 190000 रुपए के नगद निकासी की। डाक अधीक्षक स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। मॉनिटरिंग सेल एवम् हेल्पलाइन सेंटर( नंबर- 9431253803) दिन भर ग्राहकों का किसी तरह की असुविधा ना हो इस बात का लगातार ध्यान रखे हुए थे।
जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर सरकार के विभिन्न योजनाओं का भुगतान सभी डाकघर के माध्यम से कराने का आदेश दिया है एवं आवश्यक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी जनप्रतिनिधियों को दिया गया है। डाकघर द्वारा संचालित पोस्ट ऑफिस ऑन व्हील की सेवा ग्राहकों को आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

Share