Home Featured बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने केलिए की गयी पुलिस बल की तैनाती।
Featured - मुख्य - April 18, 2020

बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने केलिए की गयी पुलिस बल की तैनाती।

दरभंगा: बैंक में ग्राहकों के शारीरिक दूरियां का ख्याल नहीं रखने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करके हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करवाने केलिए निर्देश दिया था। इसी के आलोक में एसएसपी बाबू राम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी बैंकों में पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी है। तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को ग्राहकों को शारीरिक दूरियां बनाकर रुपये की निकासी और जमा कराने का आदेश दिया गया है। इस काम में एनसीसी से भी मदद लेने की बात कही गई है। साथ संबंधित बैंक प्रबंधक से एसएसपी ने पत्राचार कर ग्राहकों विशेष सुविधा देने की अपील की है। कहा है कि बैंक में भीड़ नहीं हो इसके लिए ग्राहकों को टोकन दिया जाए, जिस पर काउंटर पर आने का समय अंकित हो। हो सके तो ग्राहकों के काउंटर पर आने की सूचना डिस्प्ले के माध्यम से दी जाए। ग्राहकों को अपनी बारी आने तक शारीरिक दूरियां बनाकर बैंक में बैठने की व्यवस्था भी करने को कहा गया है।

Share