
लॉक डाउन का उलंघन करते दो दुकानदारों को सिटी एसपी ने पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: लॉकडाउन को कारगर बनाने के लिए पुलिस लगातार गश्ती कर रही है। इस दौरान दो दुकानदारों को लॉकडाउन उल्लंघन करते नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने दबोच लिया। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर राकेश साह चाय-नाश्ता की दुकान चला रहे थे। जबकि, इस्माइलगंज मोहल्ला में काजी टोला निवासी फैज अकरम शेख अपनी मोबाइल रिचार्ज की दुकान चला रहे थे। दोनों दुकानदरों को पकड़कर थाना ले जाया गया। जहां दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जमानत पर छोड़ दिया गया।

