Home Featured डोर-टू-डोर सर्वे टीम से दुर्व्यहार मामले में एक गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी।
Featured - मुख्य - April 18, 2020

डोर-टू-डोर सर्वे टीम से दुर्व्यहार मामले में एक गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी।

दरभंगा: जिले के हायाघाट के चंदनपट्टी गांव में 16 अप्रैल को सर्वे टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले कुछ लोगों में से एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल, 16 अप्रैल को कुछ असामाजिक तत्वों ने टीम के सर्वे फॉर्म को फाड़कर बदसलूकी किया था. इस घटना को लेकर पतोर थाना में 6 लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था.
वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि इस संबंध में थाना में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उन 6 अभियुक्तों में से एक की गिरफ्तारी हो चकी है जबकि अन्य पांच अभियुक्तों के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Share