
भुखमरी की आयी नौबत तो पैदल चल दिये बंगाल, पुलिस ने पहुंचाया क्वेरंटाइन सेंटर।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को स्थानीय लोगो द्वारा पांच मजदूरों को कोरोना संदिग्ध समझ कर पकड़ लिया गया और नगर थाना को सूचना दी गयी। नगर थाने की पुलिस ने एम्बुलेंस को बुलाकर मौके पर पहुंची। इसके बाद उक्त पांचों व्यक्तियों को शहर के एमएलएसएम में बनाये गए क्वेरंटाईन सेंटर में भेजा गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा पांच लोगों को पकड़े जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस पहुंची। ये पांचों बंगाल के रहने वाले हैं और मब्बी ओपी अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज में मजदूरी का कार्य करते थे। लॉक डाउन के कारण यहां फंस गए थे। आज ये लोग पैदल ही बंगाल केलिए निकल रहे थे। इस पर स्थानीय लोगों को कोरोना संदिग्ध होने का शक हुआ।
वहीं मजदूरों ने बताया कि वे लोग जनवरी में ही आये थे। जिस ठेकेदार के अंदर काम करते थे, वह चला गया। अब इनलोगों केलिए भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो रही थी। इसलिए इनलोगों ने पैदल ही बंगाल जाने का निर्णय किया।

