Home Featured पुलिस को देख डर गया परिवार, पर जब पता चला कारण तो नही रहा खुशी का ठिकाना।
Featured - मुख्य - April 19, 2020

पुलिस को देख डर गया परिवार, पर जब पता चला कारण तो नही रहा खुशी का ठिकाना।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: पुलिस किसी के यहां दलबल के साथ पहुँचे तो लोगो मे डर उतपन्न होना सामान्य बात है। पर पुलिस किसी को सरप्राइज के रूप में खुशियां देने पहुँचे, सम्भवतः बहुत ही कम मौके ऐसे देखने को मिलते हैं। पर इनदिनों लॉक डाउन के दौरान सख्त पुलिस का मानवीय चेहरा भी दिख रहा है। सबसे बड़ी बात पुलिस यह खुशी देने रसूखदार या सत्ताधारी नेता आदि के नजदीकी लोगों के यहां नही, बल्कि आम गरीब के यहाँ भी जा रही है। इसी का एक बड़ा उदाहरण रविवार की शाम शहर के नगर थानाक्षेत्र में देखने को मिला।
दरअसल, कोविड-19 को लेकर लागू लॉक डाउन के दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम के तहत रविवार की शाम दरभंगा पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के भठियारीसराय के धोबी मोहल्ला में संजीत चौधरी और शोभा देवी के तीन वर्षीय पुत्र शौर्य का जन्मदिन मनाकर पुलिस पब्लिक मित्रता का सकारत्मक परिचय दिया। यातायात थानाध्यक्ष जय नंदन 3 वर्षीय बच्चे शौर्य के घर बड़ा सा केक और टॉफी लेकर पहुंचे तो बच्चे की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पेशे से ड्राइवर और अनुसूचित जाति के संजीत ने अपने बच्चे के बर्थडे को लेकर काफी खुश थे। लेकिन लॉक डाउन के कारण वह कुछ विशेष कर नहीं पाये। ऐसे में दरभंगा पुलिस उसके घर बच्चे के जन्मदिन का सारा सामान लेकर पहुंची और उसका जन्मदिन मनाया। बर्थडे केक काटने के बाद हैप्पी बर्थडे सौर्य के साथ जब पुलिसकर्मी और बच्चे के माता पिता ने घर में रहे सुरक्षित रहे का गीत भी गाया और इसका संकल्प लिया।
यातायात थानाध्यक्ष जयनंदन ने वहां घर में रहे और सुरक्षित रहे का महत्व माता-पिता को समझाया और उन्हें अपने घर के समीप रहने वाले लोगों से इस का पालन कराने का वचन लिया।
शौर्य के पिता संजीत चौधरी ने कहा कि पहले तो वह पुलिस के अचानक आने से डर गए और तरह तरह की आशंकाएं मन मे आने लगी। पर जब पुलिस के आने का कारण पता चला तो उनके खुशी का ठिकाना नही रह। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनो से बच्चों में निराशा का भाव नहीं होगा और पुलिस के इस काम से पुलिस पब्लिक मित्रता को काफी बल मिलेगा और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा।
इस अवसर पर यातायात थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, टुनटुन पासवान, विनोद सिंह, दीपक कुमार एवं असलम हुसैन आदि ने आसपास के घरों में रह रहे लोगों को घर में रहे और स्वस्थ रहें एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने का पाठ पढ़ाया।

Share