Home Featured नेहरू स्टेडियम के सब्जी विक्रेताओं के बीच किया गया मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण।
Featured - मुख्य - April 19, 2020

नेहरू स्टेडियम के सब्जी विक्रेताओं के बीच किया गया मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम और एक निजी चिकित्सा संस्थान की ओर से रविवार की सुबह नेहरू स्टेडियम अवस्थित सब्जी मार्केट में मौजूद विक्रेता और ग्राहकों को कोरोना से बचने के उपाय बताए। इस दौरान निजी चिकित्सक की ओर से उनलोगों के बीच 500-500 सैनिटाइजर, ग्लब्स और मास्क का वितरण किया गया। सब्जी विक्रेताओं को मास्क और ग्लब्स का उपयोग करने की हिदायत दी गयी। साथ ही कुछ-कुछ देर पर अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करने को कहा गया।
कुछ सब्जी विक्रेताओं की ओर से सोशल डिस्टनसिंग का पालन नही किये जाने को एसएसपी ने गंभीरता से लिया। उनलोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक-दूसरे से निर्धारित दूरी बनाए रखने से ही संक्रमण से बचा जा सकता है। श्री राम ने कहा कि जो इसका पालन नही करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सब्जी विक्रेताओं के बीच दस-दस फीट की दूरी बनाये रखने का निर्देश दिया गया है ताकि यदि एकसाथ दो चार ग्राहक भी आ जाएं तो सोशल डिस्टेंस मेंटेन रहे।
सब्जी विक्रेताओं के अलावा अन्य लोगों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ अनोज कुमार ने कहा कि मास्क का प्रयोग करने के अलावा सोशल डिस्टनसिंग का पालन कर कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी होने पर अविलंब डीएमसीएच में डॉक्टरों से संपर्क करना जरूरी है। लोग मास्क का प्रयोग करें, समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं। चंद सावधानियां बरतने से कोरोना से बचा जा सकता है। इस मौके पर डीसीएलआर पुष्पेश कुमार भी मौजूद थे।

Share