Home Featured खुद की परवाह न करके समाज केलिए कोरोना से लड़ने वाले असली कर्मवीर हैं सफाईकर्मी: गामी।
Featured - मुख्य - April 20, 2020

खुद की परवाह न करके समाज केलिए कोरोना से लड़ने वाले असली कर्मवीर हैं सफाईकर्मी: गामी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोरोना के कारण लॉकडाउन है और सभी अपने अपने घरों में हैं। कोरोना से लड़ने साफ सफाई बहुत जरूरी है। ऐसे में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने केलिए जिस समपर्ण भाव से सफाई कर्मी कार्य कर रहे हैं, वास्तव में यह समर्पण उन्हें कोरोना कर्मवीर साबित करता है।
उपरोक्त बातें हायाघाट में जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने कहीं। सोमवार को सूरी समाज सेवा समिति लहेरियासराय के बैनर तले वार्ड 39 में कोरोना महामारी में कोरोना संक्रमण को भगाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को विधायक गामी ने चादर और माला से सम्मानित किया और सूखा राशन और मास्क का थैला सभी को दिया गया।
विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि कोरोना महामारी से इस जंग में सफाई कर्मी सैनिकों की तरह दिन रात कोरोना से लड़ रहे हैं। इस महामारी के दौरान युध्दस्तर पर सफाई कार्य करना इनके जज्बें और समर्पण को प्रदर्शित करता है। हमारा समाज इनके जज्बे को सलाम करता है।सफाईकर्मी कोरोना बिमारी से बिना डरे नालियों से गंदगी भी निकाल रहें हैं। ऐसी स्थति में इन पर संक्रमण का खतरा अधिक रहता हैं। फिर भी अपने जान को जोखिम में डालकर भी लोगो की जान बचाने का काम कर रहें।इनके मेहनत और समर्पण से ही कोरोना हारेगा और दरभंगा जीतेगा।
श्री गामी ने विपरीत परिस्थितियों में न्यूज कवर करके लोगों तक सही सूचना पहुँचाने केलिए मीडिया कर्मियों के प्रति भी आभार प्रकट किया।
मौके पर अध्यक्ष मदनेश्वर मंडल, महासचिव कृष्णदेव पूर्वे, पार्षद नुसरत आलम, सुनील गराई, अशोक नायक, प्रवीण पूर्वे, मनोज नायक,आदित्य नारायण चौधरी मन्ना आदि भी मौजूद थे।

Share