Home Featured सड़को पर घूमते स्वामीविहीन पशुओं के भी भोजन एवं स्वास्थ्य का रखा जा रहा है ख्याल।
Featured - मुख्य - April 20, 2020

सड़को पर घूमते स्वामीविहीन पशुओं के भी भोजन एवं स्वास्थ्य का रखा जा रहा है ख्याल।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की इस घड़ी में इंसान के साथ साथ पशुओं केलिए भोजन पानी की समस्या उतपन्न हो गयी है। इंसानों केलिए जहां विभिन्न स्तर पर कार्य चल रहे हैं, वहीं सड़को पर विचरण करने वाले पशुओं केलिए भी जिलाधिकारी के पहल पर चारा का प्रबंध किया गया है। जिला पशुपालन विभाग द्वारा वाहन में चारा लेकर सभी प्रमुख जगहों पर ऐसे पशुओं को चारा खिलाया जा रहा है। सोमवार को भी जिला पशुपालन कार्यालय से सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डा0 राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम निकली और पूरे शहर में घूम घूम कर पशुओं को चारा खिलाती नजर आयी। उनके साथ कार्यालय परिचारी अरुण कुमार ठाकुर एवं पशुधन सहायक राज कुमार यादव भी तत्परता से सेवा भाव से लगे थे। केवल ड्यूटी नही, बल्कि मानवता की भावना का परिचय भी देते हुए भी टीम नजर आ रही थी। मानवता की भावना का परिचय उस समय भी नजर आया जब इनलोगों के द्वारा विश्वविद्यालय गेट के निकट भूखे कुत्तों को भी बिस्किट खिलाया गया।
सोमवार को पशुपालन विभाग की टीम ने शहर के दरभंगा टावर चौक, निगम कार्यालय, मशरफ चौक, लक्ष्मीसागर ओवरब्रिज, अरबी मेमोरियल के सामने, अल्लपट्टी चौक आदि जगहों पर मवेशियों को चारा खिलाया। वहीं विश्वविद्यालय गेट के निकट बेसहारा कुत्तों को बिस्किट आदि भी इन्होंने खिलाया।
सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण कर गत 7 अप्रैल से स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले बेसहारा पशुओं को चारा खिलाया जा रहा है। साथ ही जिनके स्वामी नही हैं और किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या भी दिखती है तो उनका इलाज भी किया जा रहा है। उन्होंने आमलोगों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास के ऐसे पशुओं का यथासंभव ख्याल रखें और दाना पानी दें। लॉक डाउन के कारण ऐसे पशुओं को साग सब्जी मिलना कम हो गया है। अतः मानवता के नाते भी इनका जान बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को ऐसे असहाय बीमार पशु की जानकारी मिलती है तो वे पशुपालन विभाग को जरूर इसकी जानकारी दें।

Share