Home Featured लॉकडाउन में छूट के कंफ्यूजन में बाजार में बढ़ी भीड़ तो पुलिस ने पहुँच कर लगाया भीड़ पर ब्रेक।
Featured - मुख्य - April 20, 2020

लॉकडाउन में छूट के कंफ्यूजन में बाजार में बढ़ी भीड़ तो पुलिस ने पहुँच कर लगाया भीड़ पर ब्रेक।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: 3 मई तक देशभर में लॉक डाउन लागू है। परंतु 20 अप्रैल से सीमित छूट के साथ कुछ कार्यो को शुरू करने की घोषणा दरभंगा में की गयी। इस छूट का नाम सुनकर तो कुछ सामान्य दुकान भी खुलने लगी थी। बहादुरपुर थानाक्षेत्र में चट्टी गुमटी आदि के निकट शाम के समय आम दिनों की तरह दुपहिया वाहनों से लोग आते जाते दिखने लगे।
इसकी सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस सैयद इमरान मसूद दलबल के साथ पहुँचे और धड़ाधड़ दुकानों को बन्द करवाना शुरू किया। लगातार माइकिंग भी की जा रही थी। लोगो को दुकान हर हाल में शाम 6 बजे तक बन्द कर लेने केलिए निर्देशित किया जा रहा था। केवल दूध की दुकान रात आठ बजे तक खुली रहेगी, यह भी कहा जा रहा था। इसी प्रकार आवश्यक सेवाओं में 6 बजे के बाद केवल दवाओं की दुकान ही खुली रह सकती है। अन्य सभी दुकानों को हर हाल में बन्द कर लेने केलिए लगातार माइकिंग करवाया जा रहा था। इस दौरान अनावश्यक निकलने वालों, बिना हेलमेट या कागजात के निकलने वालों को रोककर उनका फाइन भी काटा जा रहा था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु आएपीएस सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 20 अप्रैल से छूट के नाम पर कुछ लोग कंफ्यूजन में निकल गए थे, जबकि कोई विशेष छूट आमलोगों केलिए नही दी गयी है।ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को कार्य करने केलिए कुछ कार्य शुरू किया जा रहा है। इसमें भी जो मजदूर जहां हैं, वहीं कार्य करेंगे। उनका आना-जाना नही होगा।
श्री मसूद ने बताया कि बिना मेडिकल इमरजेंसी के किसी प्रकार के निजी वाहनों के प्रयोग पर रोक है। किसी आवश्यक कार्य से दुपहिया वाहन से निकलने वालों केलिए भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है। एक बाइक पर एक ही व्यक्ति रहेंगे। डबल सवारी नही होगी।
श्री मसूद ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानाध्यक्षों द्वारा लोगों के कन्फ्यूजन को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जागरूकता केलिए लगातार माइकिंग करवायी जा रही है।

Share