
बाइक दुर्घटना में युवक की मौत।
दरभंगा: जिले केसिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के अतरवेल भरवाड़ा पथ पर रामपुरा भगवती स्थान के निकट सोमवार की शाम बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान मनिकौली पंचायत के सेढा टोल निवासी महावीर सहनी के 22 वर्षीय पुत्रमोहन कुमार के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगो ने बताया कि बाइक से गिरने के बाद घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएससी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

