
बारिश में गिरी सीएम कॉलेज की बाहरी दीवार, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: मंगलवार अहले सुबह से ही तेज आंधी के साथ दरभंगा में बारिश शुरू हो गयी। इस आंधी बारिश में शहर में एक बड़ा हादसा होते होते बचा। शहर के किलाघाट अवस्थित सीएम कॉलेज की बाहरी दीवार भिगो जाने वाले रास्ते मे करीब डेढ़ सौ फीट में ध्वस्त होकर गिर गयी। संयोगवश अहले सुबह की वजह से सड़क पर कोई व्यक्ति नही था और जानमाल की क्षति होने से बच गयी।
मौके पर पहुँचे वार्ड पार्षद नफिसुल हक रिंकू ने इस लापरवाही केलिए दीवार बनवाने वाले प्रिंसिपल और इंजीनियर पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कारवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस 20 फ़ीट ऊँची दीवार को बिना एक भी पिलर के कैसे बनाया गया। यह सरकारी राशि का दुरुपयोग है और लोगों के जीवन से खिलवाड़ है। संयोगवश अहले सुबह होने के कारण सड़क पर लोग नही थे। पर यही दिन के या शाम के समय होता तो न जाने कितने लोग दब के मर जाते। इस लापरवाही केलिए जिला प्रशासन से कड़ी कारवाई की मांग करते हैं।
बताते चलें, सीएम कॉलेज में निर्माण कार्यो में गुणवत्ता की कमी की शिकायत कोई नयी बात नही है। पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान भी पीछे की तरफ वाला दीवार टूट गया था
जिससे शहरी सुरक्षा बाँध भी क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके अलावा भवन निर्माण कार्यो में आरोप लगता रहता है। बताया जाता है कि इंजीनियर के रसूखदार राजनीतिक हस्ती से सम्बन्ध होने के कारण कारवाई नही होती है।

