
कर्तव्य निभाने केलिए टाल दी शादी, कोरोना कर्मवीर बन ड्यूटी पर डटी है कॉन्स्टेबल सोनी।
देखिए वीडियो भी।
[highlight txtcolor=”#dd3333″]देखिए वीडियो भी 👆[/highlight]
दरभंगा: पुलिस केलिए कर्तव्य पहले है और परिवार बाद में, लोग भले इसे अब किदवंती ही समझते हों, पर दरभंगा में इस कहावत को इनदिनों चरितार्थ कर रही है सिमरी थाने में तैनात 2018 बैच की कांस्टेबल सोनी कुमारी।
दरअसल, कोरोना महामारी के कारण पूरे देश मे लॉक डाउन लागू और पुलिस वाले सभी कुछ छोड़कर इसे पालन करवाने में लगे हैं। इसी क्रम में ड्यूटी को प्रथम मानते हुए पटना की रहने वाली सिमरी थाना में पदस्थापित कांस्टेबल सोनी कुमारी ने अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ा दी है और अपनी ड्यूटी करते हुए लोगों को जागरूक कर रही है।
कांस्टेबल सोनी ने बताया कि 24 अप्रैल को उनका तिलक फलदान होना था और 1 मई शादी होनी थी। परंतु कोरोना जैसे संक्रमण में ड्यूटी निभाना पहले जरूरी है। इसलिए परिवार वालों की सहमति से शादी की तारीख बढ़ा दी हैं और लॉक डाउन खत्म होने के बाद परिणय सूत्र में बंधने की तैयारी की जाएगी।
सोनी ने बताया कि उनकी तैनाती बिठौली चौक पर है जहां पूरे देश से आने वाले वाहनों एवं ड्राइवर आदि का विवरण नोट करना होता है। देश जिस विकट स्थिति में है, ऐसे में सबसे पहले हमें लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने को प्राथमिकता देनी है।
सोनी के इस जज्बे की हर तरह तारीफ हो रही है। वॉयस
ऑफ दरभंगा भी सोनी और उनके जैसे हर कोरोना कर्मवीर को सलाम करता है। साथ ही हमारी भी अपील है कि कोरोना संक्रमण की हराने में अपना योगदान दें और लॉक डाउन का पूर्णतः पालन करें।

