
बारिश के साथ आया तूफान, फिर भी ड्यूटी पर डटे रहे एएसआई एस खान।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: लॉक डाउन जारी और पुलिस वाले लगातार इसका पालन करवाने केलिए चौक चौराहों पर डटे रहते हैं। मंगलवार अहले सुबह से आँधी तूफान के साथ शुरू हुई बारिश रुक रुक कर होती रही। पर इस बारिश में भी शहर के लहेरियासराय टावर के निकट ड्यूटी पर मुस्तैदी में बिल्कुल भी कमी करते नही दिखे पुलिस के जवान। एएसआई एस खान के नेतृत्व में पुलिस के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे थे और हर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे थे।
एएसआई एस खान ने बताया कि बारिश भी तो भी भींग कर भी ड्यूटी करना है, क्योंकि कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा का दायित्व उनपर है। लोगों का सहयोग मिल रहा है। अनावश्यक न के बराबर लोग निकल रहे हैं। साथ ही जिन्हें समझा रहे हैं, वे भी अब बात को समझ रहे हैं।
एएसआई खान भी एक उदाहरण हैं। ऐसे सैकड़ों पुलिस
कर्मी इनदिनों हर चौक चौराहों पर हर मौसम में खड़े हैं ताकि कोरोना को फैलने से रोक सकें। हमारी भी अपील आमलोगों से लॉक डाउन का पालन करें और अनावश्यक घरो से न निकले।

