
दसवीं तथा मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी मे लगे छात्रों केलिए पाठशाला द्वारा ऑनलाइन क्लास शुरू
दरभंगा: देशभर में लॉक डाउन लागू है। सारे स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थान बन्द हैं। ऐसे में दसवीं बोर्ड एवं मेडिकल-इंजीनियरिंग के प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सिलेबस पिछड़ने की चिंता भी सताने लगी है। विशेषकर लॉक डाउन के बढ़ जाने एवं भविष्य में इसके और बढ़ने की आशंकाओं ने उनकी चिंता को और बढ़ा दिया है। ऐसे में इस तरह छात्रों केलिए शहर शहर के कटहलबाड़ी स्थित पाठशाला इंस्टिट्यूट द्वारा ऑनलाइन क्लास शुरू करने की तैयारी की गयी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के निदेश आइआइटियन जितेश भगत ने बताया कि पाठशाला इंस्टिट्यूट के द्वारा छात्र हितों को ध्यान रखते हुए ऑनलाइन क्लास प्रारंभ किया जा रहा है। पाठशाला की यह पहल छात्रों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। ऑनलाइन क्लास के माध्यम से छात्र वैसे भी सभी विषयों की पढ़ाई कर पाएंगे जैसे कि क्लास में करते हैं, बशर्ते कि बच्चे अनुशासन पूर्वक बताएं गए नियमों और समय का पालन करें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन क्लास में भाग लेने के लिए छात्र संस्थान के वेबसाइट www.paathshaalainstitute.com जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थान द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर फोन कर या व्हाट्सएप पर ऑनलाइन क्लास संबंधित जानकारी भी लिख सकते हैं।
श्री भगत ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के दौर में निजी शिक्षण संस्थान द्वारा छात्र हितों के लिए इस प्रकार का पहल करना काफी ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।

