
337 बोतल शराब के साथ प्राइवेट डाकिये के शक्ल में सात कारोबारी धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले थाना की पुलिस ने आज प्राइवेट डाकिये के रूप में शराब का अवैध कारोबार करने वाले साथ लोगो को 337 बोतल अलग अलग ब्रांड के शराब के साथ धर दबोचा। मिथिलांचल एक्सप्रेस से शराब की खेप आने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने योगियारा स्टेशन पर सादे वार्डज में रेकी की। ये सातो शराब को उतार कर चार ऑटो में लाद कर जा रहे थे। तभी पुलिस ने इन्हें रोक कर तलाशी ली तो शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इनके पास से पांच लाख रूपये से अधिक नगद तथा अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनकी निशानदेही पर एक संदिग्ध महिला से भी पूछताछ किया जा रहा है। गिरफ्तार सात लोगो में से पांच राजकुमार महतो, शनिचर साव, सरोज साह, काली चरण महतो तथा शम्भू साह जाले थाना के समधिनिया के तथा एक राकेश प्रसाद रेवढा जबकि एक अन्य मो0 जफीर सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के बोखरा निवासी बताये जाते हैं।

