Home Featured लॉकडाउन के कारण कुरियर में फंसी थी किडनी के मरीज की दवा, पुलिस ने करवाया उपलब्ध।
Featured - मुख्य - April 21, 2020

लॉकडाउन के कारण कुरियर में फंसी थी किडनी के मरीज की दवा, पुलिस ने करवाया उपलब्ध।

दरभंगा: पुलिस द्वारा लॉकडाउन में सख्ती दिखाने के साथ साथ जनहित के कार्यों को भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुनः एकबार दरभंगा पुलिस ने एक मरीज को मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। बेता ओपी के अललपट्टी के रहने वाले सुजीत किडनी की समस्या से परेशान हैं। उनका जो चिकित्सक इलाज कर रहे हैं, वह दवा केवल दिल्ली में उपलब्ध है।
सुजीत अक्सर वह दवा दिल्ली से कुरियर के माध्यम से मंगवाते थे। इस बार भी दवा कूरियर कम्पनी के ऑफिस में पहुंची हुई थी। परंतु लाकडाउन के कारण डिलीवरी नहींं हो पा रही थी। इनके द्वारा दरभंगा पुलिस की फेसबुक पेज पर अपनी समस्या बताई गईं।
बेंता ओपी अध्यक्ष अमित कुमार ने कूरियर कम्पनी से दवा प्राप्त कर इनको उपलब्ध कराई। बेता पुलिस के द्वारा किया गया इस काम को आम लोगों ने सराहा है।

Share